सेंट्रल-जेल में बंद मर्डर के आरोपी ने गवाहों को धमकाया:कहा- मेरे खिलाफ बयान दिया तो बदतर मौत दूंगा, रायपुर SSP से शिकायत

रायपुर के सेंट्रल जेल में बंद मर्डर के आरोपी ने गवाहों को धमकाया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने फोन पर कहा कि यदि मेरे खिलाफ बयान देगा, तो वह बदतर मौत देगा। इस मामले में रायपुर SSP के पास शिकायत हुई है। गवाहों का कहना है कि एक अंजान कार में कुछ लोग बैठकर उनके घर भी आए थे। वे जबरदस्ती गाड़ी में बैठने के लिए उसे कह रहे थे। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। अक्टूबर 2024 के यश शर्मा मर्डर केस में चार आरोपी सेंट्रल जेल में बंद है। ये आरोपी यश खेमानी, तुषार पाहुजा,तुषार पंजवानी और चिराग पंजवानी है। इस मामले के दो गवाह खुशाल तोलानी और कमलेश बुलवानी निवासी तेलीबांधा है। गवाहों का कहना है कि उनके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल पर एक आरोपी तुषार पाहुजा था। उसने कहा कि यदि वह उनके खिलाफ बयान देगा तो उसे यश शर्मा से भी बदतर मौत देगा। घर पर कार से आए 3 व्यक्ति इसके अलावा गवाहों का यह भी कहना है कि किसी अंजान व्यक्ति ने फोन पर उसे उद्योग भवन के पास बुलाया। जब उसने मना किया तो एक कार में 3 अज्ञात लोग उसके घर के पास पहुंच गए। वे कार में साथ बैठकर चलने के लिए कहने लगे। तब एक गवाह खुशाल ने कार में बैठने से मना कर दिया। तो वे धमकाने लगे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ बयान देने से मना किया। रायपुर SSP से शिकायत इस मामले में खुशाल तोलानी और कमलेश बुलवानी ने रायपुर SSP से लिखित में शिकायत दी है। उन्होंने पुलिस को अंजान नंबरों के स्क्रीनशॉट भी सौपें है, जिन नंबरों से धमकी दी गई थी। इस मामले में उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। पूरा मामला जानिए… महावीर नगर निवासी यश शर्मा (20) सिंधी समाज में पंडिताई का काम करता है। यश की चाची वंशिका शर्मा ने दैनिक भास्कर को बताया कि, घटना 13 अक्टूबर 2024 की है। यश शर्मा को उसके दोस्त यश खेमानी ने फोन किया और पार्टी करने की बात कही। इसके बाद यश खेमानी कार लेकर तेलीबांधा के पास पहुंच और यश शर्मा को साथ ले गए। उन्होंने यश से उसके दोस्त के बारे में पूछा। फिर उसका किडनैप करके जमकर पिटाई की। करीब 3 महीने के इलाज के बाद यश की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *