लुधियाना के बहादुर-के रोड स्थित नवजोत नगर में एक हौजरी फैक्ट्री से चोरी की वारदात सामने आई है। सुद अपैरल्स नाम की फैक्ट्री से चोर देर रात मुख्य गेट फांदकर अंदर घुसे। वहां से करीब 6 हजार टी-शर्ट, पजामे और अन्य हौजरी का सामान चुराकर फरार हो गए। फैक्ट्री के मालिक जसपाल सुद ने पुलिस को बताया कि उनकी फैक्ट्री में टी-शर्ट, पजामा और अन्य हौजरी का सामान तैयार किया जाता है। चोरों ने रात के समय फैक्ट्री का मुख्य गेट फांदकर अंदर प्रवेश किया। वहां से तैयार माल चुराकर फरार हो गए। थानेदार कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फैक्ट्री मालिक ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।


