प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार 22 मई, को छत्तीसगढ़ के 5 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। ये स्टेशन हैं- उरकुरा,भिलाई, भानूप्रतापपुर, अंबिकापुर और डोंगरगढ़ इन स्टेशंस को नए सिरे से तैयार किया गया है। इन सभी रेलवे स्टेशंस को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किया गया है। अंबिकापुर में इसे लेकर कार्यक्रम भी होगा, यहां CM साय मौजूद रहेंगे। PM मोदी वर्चुअली छत्तीसगढ़ के स्टेशंस का उद्घाटन करेंगे। रायपुर का उरकुरा रेलवे स्टेशन भी संवारा गया है। इस स्टेशन को श्रमिक और बस्तर आर्ट थीम पर सजाया गया है। रेलवे के सिनियर डीसीएम अवधेश द्विवेदी ने बताया कि यहां इंडस्ट्रियल एरिया के काफी लोग सफर करते हैं उनकी सुविधा का ध्यान रखा गया है। एसी वेटिंग एरिया और महिलाओं के लिए अलग वेटिंग एरिया बनाया गया है। CCTV कैमरे भी लगाए गए हैं।
5 स्टेशन में ये सुविधाएं लाई गई हैं
• अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं, जैसे आधुनिक प्रतीक्षालय, स्वच्छ शौचालय, लिफ्ट, एस्केलेटर
• डिजिटल सूचना प्रणाली और डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड्स
• ग्रीन बिल्डिंग अवधारणा, वर्षा जल संचयन, ऊर्जा दक्षता
• स्टेशन परिसरों का सौंदर्यीकरण, भित्तिचित्र, हरित क्षेत्र और स्थानीय संस्कृति को दर्शाने वाले तत्व
• दिव्यांगजन के लिए सुगम पहुंच, टैक्टाइल पाथ, रैम्प आदि
• व्यवस्थित यातायात और पार्किंग व्यवस्था CG के 32 स्टेशन होंगे री-डिवेलप
छत्तीसगढ़ राज्य के कुल 32 रेलवे स्टेशनों का चयन इस योजना के तहत किया गया है, जिनपर कुल अनुमानित लागत 1680 करोड़ है। इसमें से 5 पर काम पूरा हो चुका है। जिनका PM उद्घाटन करेंगे।
1. भाटापारा
2. भिलाई पावर हाउस
3. तिल्दा नेवरा
4. बिल्हा
5. भिलाई
6. बालोद
7. दल्ली राजहरा
8. भानुप्रतापपुर
9. हथबंद
10. सरोना
11. मरोदा
12. मंदिर हसौद
13. उरकुरा
14. निपानिया
15. भिलाई नगर
16. रायपुर
17. दुर्ग
18. राजनांदगांव
19. डोंगरगढ़
20. रायगढ़
21. बाराद्वार
22. चाम्पा
23. नैला-जांजगीर
24. अकलतरा
25. कोरबा
26. उसलापुर
27. पेंड्रारोड
28. बैकुंठपुर रोड
29. अंबिकापुर
30. बिलासपुर
31. महासमुंद
32. जगदलपुर तस्वीरों में CG के बाकी स्टेशन ये है योजना
रेल मंत्रालय की ओर से दिसंबर, 2022 में शुरू की गई अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर के 1,300 रेलवे स्टेशनों को आधुनिक परिवहन केंद्रों में तब्दील करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं 6 अगस्त, 2023 और 26 फरवरी, 2024 को दो चरणों में इस योजना की आधारशिला रखी थी।


