उदयपुरवाटी के गौरव पथ पर सोमवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जानकारी के अनुसार किसान लालचंद तंवर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बद्रीप्रसाद तंवर ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जीवन किसानों के कल्याण और समाज के वंचित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित था। संयोजक एडवोकेट मोतीलाल सैनी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों के शोषण के खिलाफ आवाज उठाई थी। उनके प्रयासों से देश में जमींदारी प्रथा का उन्मूलन हुआ। किसान हरलाल सिंह तंवर ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई नीतियों का निर्माण किया। इस मौके पर मन्नाराम किरोड़ीवाल, रामाकांत स्वामी, शिवपाल सैनी रूपावाला, मुकेश गिजावरा, मोतीलाल स्वामी, रवीना तंवर, मुकेश ढेनवाल, सज्जना सैनी, शीशराम सैनी छापोली, गणराज सैनी इंद्रपुरा, संजू सैनी, यशोदा देवी, महावीर प्रसाद सैनी, अनिशा कुमावत, रामलाल सैनी मौजूद थे।


