मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड पलाश पाटनी, संजय जैन, चयन नोसंदा व रिंकू जैन को मिला

भास्कर न्यूज|बूंदी शहर के पुलिसलाइन स्थित चंद्रप्रकाश स्टेडियम में तीन दिवसीय जैन प्रीमियर लीग-10 क्रिकेट प्रतियोगिता में 6 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच वीर-11 और शिलोदय-11 के बीच खेला गया। जिसमें वीर-11 टीम ने मैच जीता। प्रमोद कासलीवाल व रॉबिन कासलीवाल ने बताया कि पहले दिन चार मैच खेले गए। इस दौरान खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, बेहतरीन गेंदबाजी व क्षेत्ररक्षण का मुजायरा पेश किया। प्रतियोगिता के दूसरे मैच में वीर अभिनंदन, तीसरे मैच में जेएसजी टीम व चौथे मैच में जिनेंद्र वारियर्स टीम ने अपने मैच जीते बनी। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड पलाश पाटनी, संजय जैन, चयन नोसंदा व रिंकू जैन को मिला। आयोजन से जुड़े सुरेंद्र छाबड़ा व प्रमोद गंगवाल ने बताया कि मुख्य अतिथि सभापति सरोज अग्रवाल रहीं। अध्यक्षता समाजसेवी महेश पाटौदी व प्रदीप हरसौरा ने की। विशिष्ट अतिथि खंडेलवाल समाज के मंत्री संतोष पाटनी, पूर्व उपाध्यक्ष दिलीप बाकलीवाल व पार्षद मानस जैन रहे। महिला मंडल अध्यक्ष सुमन बाकलीवाल, मंत्री एकता पपड़ीवाल, बीजीएस महिला विंग अध्यक्ष अनीता हरसौरा, रंजना पाटनी ने अतिथियों का स्वागत किया। सभापति ने खिलाड़ियों की मांग पर पुलिसलाइन में वाटर कूलर लगाने की घोषणा की। संचालन लोकेश गोधा व चिन्मय गंगवाल ने किया। समाजबंधुओं ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। गुंजनजैननेआभार जताया। बूंदी. क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ पर संबोधित करतीं सभापति।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *