भास्कर न्यूज| बूंदी राइजिंग राजस्थान के तहत राजकीय कॉलेज और यशस्वी भवः संस्थान, शीरपुर महाराष्ट्र के मध्य हुए एमओयू के अंतर्गत सोमवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर कार्यशाला रखी गई। मुख्य वक्ता यशस्वी भव: संस्था शीरपुर-महाराष्ट्र के कमलेश कुरणकर ने एंबर्रेसिंग ए आई: टूल्स टू बूस्ट योर एकेडमिक सक्सेस विषय पर इस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के अध्यक्ष कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनीता यादव ने कहा कि वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की जानकारी विद्यार्थियों को होना आवश्यक है। विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों के लिए भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस महत्वपूर्ण विषय बन गया है। नवाचार प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. दिलीप राठौड़ ने मुख्य वक्ता का परिचय दिया। मुख्य वक्ता कमलेश कुरणकर ने अपने प्रभावी पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बारीकियों के बारे में समझाया। उन्होंने एआई टूल्स जैसे जैमिनी, चेट जिपीटी, ड्रिल बोट के बारे में लाइव प्रदर्शित कर सिखाया। उन्होंने एआईं टूल्स के उपयोग के द्वारा प्रोजेक्ट से तैयार करना, पावर बैंक प्रेजेंटेशन तैयार करना, अनुवाद करना, प्रोजेक्ट तैयार करना, राइटिंग असिस्टेंट जैसे विविध कार्य शिक्षकों-विद्यार्थियों के लिए प्रायोगिक तौर पर समझाया। संकाय सदस्यों के अकादमिक, शैक्षणिक एवं शोध संबंधी कौशल क्षमताओं को बढ़ाने से जुड़े एआई टूल्स के बारे में बताया। मुख्य वक्ता ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की जिज्ञासाओं को भी शांत किया। समिति सदस्य डॉ. भारतेंदु गौतम ने आभार जताया। कॉलेज के संकाय सदस्य डॉ. बेला माथुर, डॉ. पूर्णचंद्र उपाध्याय, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. जुबेर खान, हेमलता टांक, मेघा गुप्ता, डॉ. सविता चौधरी, दिनेशकुमार शर्मा, डॉ. संतकुमार मीणा, हेमन्त मनवानी, धर्मवीर मीना, गिरिराज मीना शामिल रहे।


