धीरेंद्र शास्त्री बोले-ऑपरेशन सिंदूर झांकी है, हल्दी, मेहंदी बाकी है:पाकिस्तान पगला है, हम चाइना के चार्जर पर भरोसा नहीं करते वो मिसाइल पर करता है

बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री मुजफ्फरपुर में हनुमंत कथा कर रहे हैं। उन्होंने कहा- ‘अभी पहलगाम में धर्म पूछकर के मारा, धर्म विरोधियों ने। पाकिस्तान ने अपना चेहरा दिखाया।’ ‘ये पुराना वाला भारत नहीं है। ये 2025 वाला भारत है। हमने पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा।’ ‘उन्होंने हमारी बहनों का सुहाग उजाड़ा, हमने ऑपरेशन सिंदूर चलाया। ऑपरेशन सिंदूर तो झांकी है, हल्दी मेहंदी अभी बाकी है। ‘ ‘पाकिस्तान पगला है, हम चाइना के चार्जर पर भरोसा नहीं करते वो मिसाइल पर भरोसा करता है।’ ‘हमारी बेटियों ने पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा। पाकिस्तान अगर बेटों से भीड़ जाएगा तो क्या होगा।’ धीरेंद्र शास्त्री बोले- धर्म से बड़ी जाति नहीं होती जातीय जनगणना पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- ‘हमें जातीय जनगणना चाहिए,लेकिन अमीर और गरीब की गणना होनी चाहिए। ताकि पता चले कि गरीब कितने हैं।’ उन्होंने कहा- ‘कंधों से ऊंची छाती नहीं होती और धर्म से बड़ी जाति नहीं होती।’ धीरेंद्र शास्त्री कार्यक्रम में 5 घंटे देरी से पहुंचे। मंच पर बैठते ही उन्होंने कहा- ‘बिहार में का बा। जो शाम 5 बजे से हमें गाली दे रहे हैं उन सभी पगलों की जय।’ उन्होंने कहा- ‘दिल्ली में कुछ पगलों से मिलने में देरी हो गई। मुजफ्फरपुर के पागलों तुम मेरा साथ दो हम देश को हिंदू राष्ट्र बना देंगे। हरि उल्लाह वालों की ठठरी बंध जाए।’ धीरेंद्र शास्त्री करीब 5 घंटे देरी से राधा नगर स्थित पताही के चौसिमा में 9 दिनों तक चलने वाले विष्णु महायज्ञ में शामिल हुए हैं। दिव्य दरबार लगा रहे हैं धीरेंद्र शास्त्री धीरेंद्र शास्त्री अब दिव्य दरबार लगा रहे हैं। उन्होंने लोगों से पूछा कि सामूहिक अर्जी लगाएं या दिव्य दरबार। लोगों के कहने पर वे दिव्य दरबार लगा रहे हैं। भीड़ से धीरेंद्र शास्त्री ने शिवम नाम के भक्त को बुलाया। इसके बाद उन्होंने विजय नाम के शख्स को मंच से आवाज दी। इनके अलावा उन्होंने 2 महिलाओं की भी अर्जी स्वीकार की। अब वे एक-एक कर सभी को मंच पर बुला रहे हैं। हनुमंत कथा के बाद वे रात्रि विश्राम मुजफ्फरपुर के निजी होटल में करेंगे। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह 8 बजे धीरेंद्र शास्त्री मुजफ्फरपुर से रवाना हो जाएंगे। महायज्ञ में 2 लाख से ज्यादा भक्त आएंगे ​​​​​​पकड़ी-पताही की ओर से आने वाले‎ श्रद्धालुओं के लिए यज्ञ स्थल से पहले ‎फोरलेन के बगल में और रामदयालु की‎ ओर से आने वाले भक्तों के लिए यज्ञ स्थल‎ से पहले माउंट लिटेरा स्कूल के पास ‎पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। मधौल के तरफ से फोर लेन पर गाड़ियां नहीं आएंगी। पताही की ओर से भी गाड़ियों के आने पर रोक रहेगी। आयोजकों के अनुसार महायज्ञ में 2 से 3 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। अलग-अलग पार्किंग क्षेत्रों की व्यवस्था की गई है। मोतिहारी, शिवहर, गोपालगंज, सीवान, बेतिया और सीतामढ़ी की ओर से आने वाले वाहनों के लिए एक अलग पार्किंग जोन बनाया गया है। वहीं, पटना, दरभंगा, समस्तीपुर समेत अन्य जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए भी अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *