केंद्रीय मंत्री डॉ. एल मुरुगन तीन दिवसीय झारखंड पहुंचे

रांची | केंद्रीय सूचना व प्रसारण (राज्य) मंत्री व संसदीय कार्य मंत्री, भारत सरकार डॉ. एल मुरुगन सोमवार को दिन के 2.20 बजे बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उतरे। वे तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर आए हैं। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत पीआईबी, दूरदर्शन-आकाशवाणी के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने अपने झारखंड दौरे के उद्देश्यों की जानकारी दी। बताया कि वह पलामू आकांक्षी जिला जागरूकता कार्यक्रम (एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट्स अवेयरनेस प्रोग्राम) में जा रहे हैं। इसके बाद सड़क मार्ग से डाल्टनगंज रवाना हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *