रांची | प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सोमवार को कांग्रेस भवन में कई लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। मौके पर कमलेश ने कहा कि समाज के विकास में युवाओं की अहम भूमिका होती है। कल के झारखंड का भविष्य आज का युवा है। जरूरत सिर्फ एक नेक पहल और उचित मार्गदर्शन की है। राजनीतिक प्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं पर जनता की जिम्मेवारियों होती हैं। इस जिम्मेवारी को निभाने में कतई कभी पीछे नहीं हटना है। इसमें संगठन का भरपूर सहयोग मिलता रहेगा। शामिल होने वालों में रामू, विकास, सूचित झा, प्रियांशु मिश्रा, विश्वनाथ ठाकुर, सुनील ठाकुर, अजय करमाली, मनोज कुमार, कुणाल बर्मन, लोकेश, अमित, राजेश कुमार, पंकज, सुनील ठाकुर आदि शामिल थे। केशव महतो कमलेश ने माला एवं कांग्रेस का पट्टा पहनाकर इन सभी का पार्टी में स्वागत किया।


