रांची | प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष आरती कुजूर ने महिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ सोमवार को केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मिल कर महिलाओं की समस्याओं को रखा। कहा, राज्य में महिलाओं, युवतियों और बच्चियों के खिलाफ अमानवीय कृत्य हो रहे हैं। दुष्कर्म, छेड़खानी और आपराधिक घटनाएं लगातार जारी हैं। बच्चियों के स्कूल और कॉलेज आते-जाते छेड़खानी की घटनाएं आम हो गई हैं। अब वे स्कूल जाने से भी डर रही हैं। इन परिस्थितियों पर संज्ञान लिया जाना चाहिए। स्कूल-कॉलेज के पास पुलिस की गश्ती बढ़े। पलामू बालिका गृह की घटना के दोषियों को कड़ी सजा मिले। दुष्कर्मियों को फांसी हो। इस मौके पर मांडर की पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, मंजूलता दुबे, लक्ष्मी कुमारी, माया सिंह सिसोदिया, सोनी हेंब्रम, अंजलि लकड़ा, नीतू कुजूर, प्रभा तिर्की, शोभा मुंडा आदि थीं।


