2.10 लाख मिट्रिक टन मछली का हुआ उत्पादन

रांची | वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक झारखंड में 2.10 लाख मिट्रिक टन मछली का उत्पादन हुआ है, जो लक्ष्य से 1.63 लाख मिट्रिक टन पीछे है। सोमवार को मत्स्य निदेशालय की हुई समीक्षा बैठक में यह बात सामने आई। फिशरी डायरेक्टर डॉ. एचएन द्विवेदी ने बचे समय में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत लाभुकों को योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। डायरेक्टर ने विभागीय योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए व्यय बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना सहित झारखंड सरकार के मत्स्य विभाग की योजनाओं के कार्यान्वयन की गति तेज करने और निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया। मौके पर उप निदेशक मनोज कुमार ठाकुर, शंभू प्रसाद यादव, अमरेंद्र कुमार, मरियम मुर्मू, रवि रंजन ​आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *