रांची | शिव मंदिर परिसर चुट्टू में 9 दिवसीय शिव मंडा पूजा मनाने के लिए ग्रामीणों की बैठक हुई। निर्णय लिया 24 मई से पूजा अनुष्ठान शुरू होगा और 31 मई को रात्रि जागरण, एक जून को झूलन सह मेला का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर पूजा समिति का गठन किया गया। मुख्य संरक्षक लक्ष्मी देवी, जगत मुंडा, सोमनाथ मुंडा, गंगाराम मुंडा, मोतीलाल महतो व काली करमाली, संरक्षक ललित पाहन, सामु उरांव, गुलटन मुंडा, मनोहर लकड़ा, प्रेम किशोर महतो को बनाया गया। अध्यक्ष प्रतुल मुंडा, उपाध्यक्ष भगवान दास उरांव, महासचिव सुनील मुंडा व रमेश महतो, सचिव विपिन करमाली, कोषाध्यक्ष राजू मुंडा, उप कोषाध्यक्ष राजकुमार मुंडा, संयोजक काशीनाथ करमाली समेत अन्य सदस्य बनाए गए हैं।


