जीईएल चर्च कोकर पास्टोरेट के यूथ और संडे स्कूल की ओर से आयोजित वैकेशन बाइबल स्कूल (वीबीएस) के दूसरे दिन मंगलवार को महिला समिति की माताओं ने बच्चों को बाइबल की शिक्षा दी। उन्होंने सिखाया कि किस प्रकार हमें बुराई से दूर रहना है और अगर हमसे गलती हुई है तो अभी भी हमारे पास वक्त है कि हम अपने स्वभाव में बदलाव लेकर आए। छात्रों ने कई सारे गेम्स खेले। इस साल वीबीएस में प्राइमरी से ग्रेजुएशन तक के लगभग 110 स्टूडेंट शामिल हो रहे हैं। इन्हें युवा संघ के 15 टीचर्स बाइबल की शिक्षा दे रहे हैं। सिंगिंग, क्राफ्ट्स समेत अन्य प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। वीबीएस के तीसरे दिन ड्रॉइंग प्रतियोगिता होगी। सप्ताह भर चलने वाले इस वीबीएस में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।


