भारत माता की जयघोष से गूंजा रातू

भारतीय जनता पार्टी रातू मंडल के तत्वावधान में मंगलवार सुबह नौ बजे रातू में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना के पराक्रम के समर्थन में निकाली गई तिरंगा यात्रा में सेना के समर्थन में जमकर उद्घोष हुआ। सरस्वती शिशु मंदिर काठीटांड़ रातू से निकली तिरंगा यात्रा काठीटांड़ चौक तक गई। तिरंगा यात्रा में शामिल लोग भारतीय सेना, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ,भारत माता की जय, वंदे मातरम का जयघोष कर रहे थे। तिरंगा यात्रा मे अजय तिवारी, शशिकांत सिंह, नेहा सिंह, शिवानी विश्वकर्मा, शशिभूषण भगत, प्रीतम साहु, सुधाकर चौबे, मंडल अध्यक्ष परमेश्वर गोप, सुबोध साहु, ममता चौहान, प्रभात रंजन व अन्य थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *