कार मालिक को भेजा हेलमेट नहीं पहन कर ड्राइव करने का चालान

राजधानी के विभिन्न चौक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस का लगा सीसीटीवी कैमरा अब गाड़ियों के नंबर प्लेट को भी अच्छे से नहीं पढ़ पा रहा है। यही वजह है कि पंडरा के तिलता रोड स्थित रिंग रोड में सोमवार को बगैर हेलमेट जा रहे स्कूटी सवार का गलत नंबर डिटेक्ट किया। ऐसे में स्कूटी सवार को चालान जाने के बाद दूसरे व्यक्ति के पास चला गया। हालांकि वह व्यक्ति कार का मालिक निकला। कार मालिक का नाम अमन एहतेशाम है और वह महेशपुर गांव के रहने वाले हैं। बगैर हेलमेट पहने गाड़ी चलाने का चालान देखकर वह भी हक्का-बक्का रह गए। कार के नंबर पर बगैर हेलमेट पहने स्कूटी चलाने के आरोप में चालान कैसे मिल सकता है। हालांकि जब उन्होंने जांच की तो पता चला कि स्कूटी सवार जेएच 01 ईडब्लू 2216 का चालक बगैर हेलमेट पहने जा रहा था। कैमरा ने इस गाड़ी के नंबर प्लेट को गलत डिटेक्ट किया। वह स्कूटी सवार जेएच 01 ईडब्लू 2216 को चालान भेजने के बजाए जेएच 01 ईजेड 2216 को 1000 का चालान भेज दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *