एक पखवाड़ा पहले इंस्टाग्राम से नाबालिग की युवक से दोस्ती हुई, घर बुलाकर किया दुष्कर्म

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में अनगड़ा पुलिस ने मंगलवार को सिरका निवासी हरिचंद्र उर्फ हरिचंद महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोप है कि हरिचंद ने एक नाबालिग को घुमाने के नाम पर अपने घर लाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। रात में ही उसने नाबालिग को उसके घर पहुंचा दिया। थाना प्रभारी हीरालाल साह ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। एक पखवाड़ा पहले ही दोनों की इंटरनेट मीडिया इंस्टाग्राम से दोस्ती हुई थी। बाद में यह प्यार में बदल गया। रविवार को नाबालिग अपने दो अन्य सहेली के साथ गेतलसूद डैम के किनारे स्थित मिनी गोवा घूमने पहुंची। हरिचंद भी अपने दो अन्य मित्रों के साथ मिनी गोवा पहुंचा। शाम होने से पहले सभी मित्र व सहेली अपने अपने घर चले गए। जबकि हरिचंद उक्त नाबालिग को लेकर अपने सिरका स्थित घर और दुष्कर्म किया। सोमवार की सुबह में नाबालिग ने अपने पिता को घटना की जानकारी दी। इस मामले में हरिचंद के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *