स्टूडेंट्स को वित्तीय साक्षरता से संबंधित जानकारी देने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय झारखंड द्वारा जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत पहला आयोजन कांके रोड के सनातन विद्या मंदिर में किया गया। विद्यालय के शिक्षकों और शिक्षिकाओं की मौजूदगी में इस अभिनव अभियान का उद्घाटन क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन प्रसाद सिंह ने किया। वित्तीय साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि बैंकिंग, डिजिटल बैंकिंग और सतर्कता के साथ-साथ वित्तीय जन जागरूकता के विभिन्न पहलुओं से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया।


