झारखंड वॉलीबॉल संघ और आर्ट ऑफ गिविंग (झारखंड इकाई) द्वारा संयुक्त रूप से बुधवार से 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रांची विश्वविद्यालय वॉलीबॉल कोर्ट में किया जा रहा है। शिविर में अनुभवी व प्रमाणित कोच द्वारा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उद्घाटन समारोह बुधवार शाम 4 बजे आयोजित होगा, जिसमें रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।


