झारखंड आर्ट्स एंड फिल्म फेडरेशन का गठन, काजल अध्यक्ष, विवेक बने उपाध्यक्ष

झारखंड के समस्त कलाकारों एवं फिल्मकारों के नेतृत्व के लिए एक अग्रसर संगठन झारखंड आर्ट्स एंड फिल्म फेडरेशन का गठन किया गया। यह संस्था झारखंड के कलाकारों के अधिकार, सुरक्षा, मांग व कला-संस्कृति को बढ़ावा देने का कार्य करेगी। साथ ही विशेष रूप से राज्य में फिल्मों के निर्माण के लिए उपयोगी होने वाले समस्त विधाओं में अपना योगदान देगी। इसमें अध्यक्ष काजल मंडू, उपाध्यक्ष विवेक नायक, सचिव रंजू मिंज, सह सचिव ऋषिकेश लाल, प्रभारी एंजल लकड़ा, सह प्रभारी शिव ठाकुर, प्रवक्ता रोहित आरके, एमपीके पुरुषोतम, दिव्या गुप्ता, चांदनी बड़ाइक हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *