रैगिंग बुल्स ने पावर पैसर्स को 18 रन से हराया

सखा ग्राउंड में खेले जा रहे रॉकमैंस प्रीमियर लीग 2025 के रोमांचक टी-20 मुकाबले में रैगिंग बुल्स ने पावर पैसर्स को 18 रनों से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए रैगिंग बुल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 138 रन बनाए। टीम की ओर से सौरव ने 50 गेंदों में 48 रन और नीरज ने 29 गेंदों पर 39 रन की अहम पारियां खेलीं। पावर पैसर्स की ओर से आकाश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए, उत्कर्ष ने 1 विकेट झटका। पावर पैसर्स की शुरुआत लड़खड़ाई व पूरी टीम 19.2 ओवर में 120 रन पर सिमट गई। रैगिंग बुल्स की जीत के नायक बने वर्नीत, जिन्होंने 2 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट झटके व 15 रन भी जोड़े।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *