ज्योति की गिरफ्तारी के बाद सुर्खियों में यूट्यूबर ‘यात्री डॉक्टर’:पाकिस्तान जा चुके हैं रोहतक के नवांकुर, बोले- जासूसी की हो तो जेल भेज देना

हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के पाकिस्तान के लिए जासूसी करने पर पकड़े जाने के बाद एक और यूट्यूबर सुर्खियों में है। यूट्यूबर का नाम नवांकुर धनखड़ है और वे ‘डॉक्टर यात्री’ के नाम से यूट्यूब चैनल चलाते हैं। डॉक्टर यात्री भी पिछले साल मार्च में पाकिस्तानी दूतावास की नेशनल डे पार्टी में शामिल हुए थे, जिसमें ज्योति पाक दूतावास के अधिकारी दानिश से फ्रेंडली तरीके से मिलती हुई नजर आई थी। ज्योति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डॉक्टर यात्री यूट्यूब चैनल चलाने वाले नवांकुर धनखड़ के साथ सेल्फी पोस्ट की थी। ज्योति की तरह वह भी पाकिस्तान जा चुके हैं। इसके फोटो उन्होंने अपने अकाउंट पर शेयर किए थे।
जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन पर भी जासूस होने के आरोप लगने लगे। इसके बाद धनखड़ ने वीडियो जारी कर कहा- मैं अभी आयरलैंड में हूं। अगर मैंने कुछ गलत किया हो तो भारतीय पुलिस एयरपोर्ट पर आते ही मुझे पकड़कर जेल में डाल दे। नवांकुर धनखड़ पेशे से डॉक्टर, लेकिन ट्रैवल ब्लॉगिंग कर रहे नवांकुर के पाकिस्तान दौरे की 3 तस्वीरें… 5 महीने पहले शादी, मंगेतर को घुटनों पर बैठ रिंग पहनाई थी
नवांकुर धनखड़ की शादी करीब 5 माह पहले झज्जर के बहादुरगढ़ की युवती के साथ हुई थी। शादी में नवांकुर ने घुटने पर बैठकर अपनी मंगेतर को रिंग पहनाई थी। इसकी वीडियो भी नवांकुर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए थे। यूट्यूब पर उनके साढे 17 लाख और इंस्टाग्राम पर 6 लाख फॉलोअर्स हैं। ज्योति की गिरफ्तारी के बाद नवांकुर ने सफाई में क्या कहा
नवांकुर ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो जारी कर कहा, “मैं फिलहाल आयरलैंड में हूं। सुबह उठा तो सोशल मीडिया पर देखकर मुझे ज्योति की गिरफ्तारी का पता चला। लोग कह रहे हैं कि डॉक्टर यात्री भी पाकिस्तान गया था। जैसे ही मैं भारत आऊंगा और पासपोर्ट स्कैन होगा, पुलिस को पता चल जाएगा। अगर मैंने पाकिस्तान के साथ भारत की कोई सुरक्षा का उल्लंघन किया है या फिर मेरे खिलाफ एक भी सबूत मिलता है, तो मुझे एयरपोर्ट से उठाकर जेल में डाल देना, मुझे कोई दिक्कत नहीं है। इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कह सकता।” ********************** ज्योति मल्होत्रा से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें :- पहलगाम हमले से 2 महीने पहले पाकिस्तान गई थी ज्योति, राजस्थान में पाक बॉर्डर पर भी रुकी पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली हरियाणा के हिसार की यूट्यूबर पहलगाम आतंकी हमले से पहले कश्मीर गई थी। यहां वह उन सब जगहों पर गई, जो आतंकियों के निशाने पर रहती हैं। जिसमें पहलगाम के अलावा गुलमर्ग, डल लेक, लद्दाख की पैंगोंग लेक तक शामिल है। पढ़ें पूरी खबर यूट्यूबर ज्योति पहलगाम हमले के पहले पाकिस्तान गई थी:भारत से निकाले गए पाकिस्तानी अफसर से संबंध; ओडिशा की यूट्यूबर के भी घर पहुंची पुलिस जासूसी के आरोप में पकड़ी गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पहलगाम हमले से पहले पाकिस्तान गई थी। हरियाणा के हिसार के एसपी शशांक कुमार सावन ने रविवार दोपहर को कहा कि पाकिस्तानी उसे एसेट के तौर पर डेवलप कर रहे थे। वह स्पॉन्सर्ड ट्रिप पर पाकिस्तान जाती थी। पढ़ें पूरी खबर हरियाणा-पंजाब में 3 और पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट:ISI हैंडलर्स के सीधे संपर्क में थे, ऑपरेशन सिंदूर की गोपनीय सूचना भेजी; अब तक 9 पकड़े केंद्रीय जांच एजेंसियों के साथ-साथ हरियाणा और पंजाब पुलिस ने 3 और पाकिस्तानी जासूसों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों अलग-अलग माध्यम से खुफिया जानकारियां पाकिस्तान भेज रहे थे। पिछले 10 दिनों में दोनों राज्यों में जासूसी के आरोप में 9 लोग पकड़े जा चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *