कवर्धा| महिला व बाल विकास विभाग ने मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत राज्य बाल संरक्षण समिति व राज्य दत्तक ग्रहण संसाधन अभिकरण में रिक्त संविदा पदों पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक चयन सूची जारी कर दी है। इस संबंध में 25 अक्टूबर 2024 को विज्ञापन जारी किया गया था, प्राप्त आवेदन की प्रारंभिक जांच उपरांत पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार की गई है। सूची के विरुद्ध 28 मई तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकेंगे।


