सीनियर खिलाड़ियों को जीत हासिल करने तकनीकी सटीकता सिखा रहे

भास्कर न्यूज | कवर्धा शहर के करपात्री हाई स्कूल परिसर में कराते खेल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जहां प्रतिनिधि बड़ी संख्या में खिलाड़ी शामिल होते हैं। प्रशिक्षण सुबह 6 से 8 व शाम 5 से 8 बजे तक दिया जाता है। कराते कोच आकाश राजपूत ने बताया कि नए खिलाड़ियों का जहां शुरुआती जानकारी बताई जा रही है। वहीं सीनियर खिलाड़ियों को जीत हासिल करने के लिए तकनीकी सटीकता, कौशल और अनुशासन को लेकर बताया जा रहा है। जिनमें पंच, किक और ब्लॉक जैसी तकनीकों का सही और प्रभावी इस्तेमाल, ट्रेनिंग के साथ तेज गति और ताकत की जरूरत को बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में सफलता के लिए लक्ष्य तय करना जरूरी है। खिलाड़ी को तय समय में अंक हासिल करने या प्रतिद्वंद्वी को हराने पर ध्यान देना होता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *