4 करोड़ खर्च कर कवर्धा बाइपास का किया जाएगा चौड़ीकरण

भास्कर न्यूज | कवर्धा सोमवार को कवर्धा बाइपास के मजबूती और चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन हुआ। पूजा-अर्चना में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहे। जिसके बाद उन्होंने निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की बात की। यह कार्य 4 करोड़ 3 लाख 44 हजार रुपए की लागत से बनाया जाएगा। इसमें 1.30 किलोमीटर लंबी सड़क को मजबूत और चौड़ा किया जाएगा। इससे यातायात सुगम होगा। शहर की सुंदरता और संरचना को भी नया रूप मिलेगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा है कि जनता को विकास कार्यों का लाभ जल्द मिले। भूमिपूजन के साथ ही कार्य शुरू किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया में देरी से काम रुकते हैं। सरकार इसे सरल और पारदर्शी बनाएगी। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता, समयबद्धता और जनहित को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि शॉपिंग मॉल जैसी परियोजनाओं में भी भूमिपूजन के साथ काम शुरू किया गया है। बरसात में नागरिकों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए ध्यान रखने की बात कही। कार्य इस तरह हो कि वर्षा में भी यातायात और जनजीवन प्रभावित न हो। निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सड़कें विकास के नए द्वार खोलती हैं: संतोष पांडेय सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि सड़कें केवल रास्ता नहीं बनातीं, बल्कि विकास के नए द्वार खोलती हैं। इससे रोजगार, व्यवसाय और सामाजिक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलती है। अच्छी सड़क से जीवन आसान होता है और अर्थव्यवस्था को गति मिलती है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि सरकार की सोच है कि विकास गांव, कस्बे और शहर तक पहुंचे। हर नागरिक को इसका लाभ मिले।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *