कवर्धा| स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज बुधवार की सुबह 9 बजे से गंगानगर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया है। यह शिविर पेंशनर्स और वरिष्ठ नागरिकों के लिए लगाया जाएगा। शिविर में सभी प्रकार की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। जिन लोगों को पहले से कोई बीमारी है या दवा ले रहे हैं, वे अपनी पुरानी जांच रिपोर्ट साथ शामिल होने कहा गया है। इससे डॉक्टरों को इलाज में आसानी होगी। शिविर में पहुंच कर जांच करवा सकते हैं।


