हेरोइन की खेप और कैश के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, सप्लायर की तलाश जारी

लुधियाना| सीआईए-1 की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 किलो 710 ग्राम हेरोइन और 2.90 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित भूरी निवासी शहीद भगत सिंह नगर और देव कुमार उर्फ नोना निवासी धांधरा रोड, एसबीएस नगर के रूप में हुई है। एडीसीपी अमनदीप बराड़ ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी लंबे समय से नशा तस्करी का धंधा कर रहे हैं और उन्होंने हेरोइन को अंकित भूरी के घर में स्टोर कर रखा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड की और दोनों को मौके से काबू कर लिया। पुलिस को अंकित के घर से भारी मात्रा में हेरोइन और कैश मिला है। दोनों आरोपि मंगयों कोलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 2 दिन के रिमांड पर भेजा गया है। अमनदीप बराड़ ने कहा कि पूछताछ में जल्द ही यह भी सामने आ जाएगा कि आरोपी यह हेरोइन किससे खरीदते थे और किन-किन को बेचते थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *