झारखंड के 12 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट:साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर, कहीं गिरे पेड़ तो कहीं गई जान, 25 के बाद मौसम साफ

झारखंड में बीते कुछ दिनों से पूर्व-पश्चिम दिशा से चले साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर दिख रहा है। आलम यह है कि पिछले कई दिनों से सुबह में गर्मी और दोपहर में उमस के बाद मौसम तेजी से बदला जा रहा है। मौसम के बदलाव से लोगों को राहत तो मिल रही है लेकिन 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा और बारिश ने तबाही मचा रखी है। मंगलवार को भी पूरे राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश 45 मिमी बोकारो में दर्ज की गई है। जबकि राजधानी रांची में सिर्फ डेढ़ घंटे में 30 मिमी बारिश दर्ज की गई। रांची सहित हजारीबाग, गुमला और सिमडेगा में आंधी की वजह से दर्जनों विशालकाय पेड़ गिर गए। वहीं वज्रपात से हजारीबाग जिला अंतर्गत विष्णुगढ़ में 36 वर्ष से युवक सुनील कुमार ठाकुर की मौत हो गई। इधर राजधानी रांची में तेज बारिश से जल जमाव हो गया। जे एन कॉलेज धुर्वा और कोकर साधु मैदान के पास बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया। बारिश हो रही पर पलामू तप रहा इधर मौसम में बदलाव रहने के साथ ही पलामू प्रमंडल अब भी तप रहा है। यहां का पारा 41.4 डिग्री सेल्सियस रह रहा है। मंगलवार को भी पलामू सबसे गर्म जिला रहा। मंगलवार को पलामू का तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री और 24 घंटे में 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। बात राजधानी रांची के मौसम की करें तो यहां का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा तथा पिछले 24 घंटे में 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। वहीं बोकारो का सामान्य तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस तथा पिछले 24 घंटे में 3.6 डिग्री सेल्सियस गिर गया। आज 12 जिले में भारी बारिश की संभावना आज के मौसम की बात करें तो आज राज्य के दक्षिणी हिस्से के चार जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां में कहीं-कहीं मेघ गर्जन और 50 किलोमीटर रफ्तार से हवा चलेगी। इस दौरान वज्रपात भी होगा। बारिश के भी आसार हैं। वहीं राज्य के उत्तर पूर्वी जिलों में भी भारी बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम पूर्वानुमान की मानें तो 22 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की बात कही गई है। वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। इस दौरान हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 23 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग को छोड़कर अन्य भागों में कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन, तेज हवा और वज्रपात की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। 24 मई को भी राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन और 40 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार से हवा के साथ बारिश और वज्रपात होने की संभावना है। 25 मई से मौसम साफ होने की बात कही जा रही है। रांची में 26 मई तक होती रहेगी बारिश बात राजधानी रांची के मौसम की करें तो 26 मई तक रांची में आंशिक बादल छाए रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *