सीसीएल: शिक्षकों के लिए प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण

सीसीएल की आपदा प्रबंधन इकाई द्वारा अनुकरणीय पहल की शुरुआत की गई है। मंगलवार को खान बचाव केंद्र रामगढ़ के प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण केंद्र में डीएवी पब्लिक स्कूल बरकाकाना के शिक्षकों के लिए निशुल्क प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यह प्रशिक्षण 24 में तक चलेगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को आपातकालीन परिस्थितियों में स्कूली बच्चों को त्वरित प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए सक्षम बनाना है। उद्घाटन करते हुए खान बचाव केंद्र के अधीक्षक ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। यह प्रशिक्षण स्कूलों को आपदा प्रबंधन के लिए अधिक सक्षम करेगा। हजारों छात्रों तक जीवन रक्षक जानकारी पहुंचेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *