सड़क से 100 फीट नीचे मकान पर गिरी कार:कुल्लू में 8 लोग गंभीर घायल, शादी समारोह से वापस लौट रहे थे घर

हिमाचल के कुल्लू जिले के सैंज घाटी में बीती शाम (सोमवार) को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सड़क से लगभग 100 फीट नीचे गिरने के बाद कार एक मकान की छत पर रुकी। इस हादसे में तीन परिवारों के 8 सदस्य घायल हो गए। यह हादसा सैंज के सुंडी कैंची पर हुआ। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग कनौन गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद सूचेहन लौट रहे थे। इस दौरान उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। ये लोग हुए घायल हादसे में राकेश कुमार व उनकी पत्नी रीमा देवी निवासी मांशला, धमेंद्र कुमार व उनकी बहन रीता निवासी शियारगी, मुस्कान कुमारी निवासी सुचेहन, कुमारी प्रांजल नेगी, निशांत नेगी और रीना निवासी मांशला घायल हो गई। घायल सैंज से कुल्लू रेफर इसके बाद ग्रामीणों ने घायलों को सैंज अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जोनल अस्पताल कुल्लू रेफर कर दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *