गोड्डा जिले में एक सड़क हादसे में 51 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। बोआरीजोर ललमटिया मुख्य मार्ग मोहला पर यह घटना हुई। मृतक की पहचान ललमटिया थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव निवासी लालजी सोरेन के रूप में हुई। लालजी अपने साथी के साथ बाइक पर महला से मंगरा साढू की बेटी के तिलक समारोह में जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। सड़क पर गिरी टोपी उठाने के दौरान हादसा बताया गया कि वे बाइक पर पीछे बैठे थे। रास्ते में हवा से उनकी टोपी उड़कर सड़क पर गिर गई। टोपी उठाने के लिए वे बाइक से उतरे। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वाहन चालक हुआ फरार हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही बोआरीजोर थाना प्रभारी ध्रुव कुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोड्डा भेज दिया है। फरार पिकअप चालक की तलाश जारी है।


