DMK लीडर की पत्नी बोलीं-पति नेताओं को लड़कियां भिजवाता है:मुझे भी सोने के लिए मजबूर किया, धमकी दी- शिकायत की तो परिवार को जला दूंगा

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ DMK के एक कार्यकर्ता की पत्नी ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने दावा किया कि मेरा पति देइवासेयाल (40) DMK यूथ विंग का डिप्टी सेक्रेटरी है। वह 20 साल की लड़कियों को नेताओं के साथ सोने के लिए मजबूर करता है। महिला ने एक वीडियो में कहा कि वह मुझे कार में ले जाकर पीटता था। कुछ लोगों की तरफ इशारा करता और उनके साथ सोने को कहता था। जब मना करती तो कहता कि तेरे टुकड़े कर दूंगा और तेरे पूरे परिवार को आग लगा दूंगा। पीड़ित महिला का ये भी कहना है, उसने मेरी पढ़ाई छुड़वा दी। एग्जाम नहीं देने दिया। मोबाइल तोड़ दिया। मैं जहर खा चुकी हूं। अगर इंसाफ नहीं मिला तो जान दे दूंगी। पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में फिलहाल यौन शोषण का कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है। हालांकि, केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। DMK बोली- दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी महिला ने यह भी दावा किया कि पति की राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री अन्बिल महेश पोय्यामोझी से भी जान-पहचान है। इस पर DMK ने कहा, दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी। जांच के आधार पर पार्टी स्तर पर भी निर्णय लिया जाएगा। विपक्ष बोला- DMK अपने नेता को बचा रही है महिला का बयान सामने आने के बाद विपक्षी पार्टी AIADMK ने DMK पर हमला बोला। पार्टी चीफ के पलानीस्वामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि पुलिस ने पहले FIR लिखने से इनकार कर दिया था। जब AIADMK विधायक एस. रवि ने मामला उठाया, तब जाकर केस दर्ज किया गया। AIADMK ने इस मामले की तुलना 2019 के बहुचर्चित पोलाची यौन शोषण कांड से की है, जिसमें 9 लोगों की गैंग ने कई महिलाओं के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाए और ब्लैकमेल किया। पलानीस्वामी ने चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी। ——————————————————– नेताओं से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…. देवगौड़ा के बेटे-पोते के खिलाफ यौन शोषण का केस, घर में खाना बनाने वाली महिला ने एचडी रेवन्ना और प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ शिकायत की देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के बेटे एचडी रेवन्ना और पोते प्रज्वल रेवन्ना पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का केस दर्ज हुआ है। एचडी रेवन्ना कर्नाटक सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके हैं, जबकि प्रज्वल रेवन्ना हासन लोकसभा सीट से सांसद हैं और JDS उम्मीदवार भी हैं। पूरी खबर पढ़ें… मंत्री विजय शाह केस- सुप्रीम कोर्ट ने SIT बनाई, माफी नामंजूर, लेकिन गिरफ्तारी पर रोक; शाह ने कर्नल सोफिया पर कमेंट किया था कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित बयान देने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की माफी सुप्रीम कोर्ट ने नामंजूर कर दी है। कोर्ट ने मामले की जांच के लिए SIT बनाने का निर्देश दिया है। हालांकि कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर भी रोक लगा दी है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *