कोंडागांव में सुशासन तिहार का आयोजन:11 पंचायतों के लिए 2.85 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत; 7 हजार से ज्यादा लोगों को मिला लाभ

कोंडागांव की ग्राम पंचायत माकड़ी में मंगलवार को सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 11 ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल हुए। कोंडागांव विधायक और बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने माकड़ी पंचायत में चार विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें 10 लाख का बाजार शेड, 6 लाख की सीसी सड़क, 3 लाख का साइकिल स्टैंड और 4.79 लाख का मुक्तिधाम निर्माण शामिल है। महतारी वंदन योजना के तहत 11 ग्राम पंचायतों की 4,524 महिलाओं को 5.42 करोड़ रुपए दिए गए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 2,523 किसानों को 1.51 करोड़ रुपए की सहायता राशि मिली। इन पंचायतों के लिए 2.85 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। ग्रामीणों को धान व सब्जी बीज बांटा गया शिविर में ग्रामीणों को एक ही स्थान पर कई सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। ऋण पुस्तिका, जन्म प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, श्रम पंजीयन और धान व सब्जी बीज का वितरण किया गया। शिविर में प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इससे जनता और प्रशासन के बीच संवाद स्थापित हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *