प्रशासन की टीम ने जब्त की 220 ट्रैक्टर रेत

राजपुर | सनावल क्षेत्र में आरक्षक की हत्या के बाद प्रशासन ने अवैध रेत उत्खनन पर सख्ती शुरू कर दी है। इसी कड़ी में एसडीएम राजीव जेम्स कुजूर के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम खोखनिया में बड़ी कार्रवाई की। नायब तहसीलदार नरेंद्र कंवर के मार्गदर्शन में हुई इस छापेमारी में दो अलग-अलग स्थानों से 220 ट्रैक्टर रेत जब्त की गई। यह रेत बिना किसी वैध अनुमति के भंडारित की गई थी। जब्त रेत को ग्राम पंचायत के सरपंच की सुपुर्दगी में दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन तैयार कर अपर कलेक्टर कार्यालय भेजा जा रहा है। एसडीएम कुजूर ने कहा कि जिले में अवैध रेत उत्खनन और भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चलेगा। दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है। जनता प्रशासन की इस सख्ती से संतुष्ट है और उम्मीद कर रही है कि आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। इससे प्राकृतिक संसाधनों की लूट पर रोक लगेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *