शिविर में 1020 आवेदनों का निराकरण

भास्कर न्यूज | खडगवां ब्लॉक खडगवां के ग्राम जरौंधा में सुशासन तिहार 2025 के तीसरे चरण के तहत एक दिवसीय विशेष शिविर हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर की गई। मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में कुल 1,207 आवेदन मिले। इनमें से 1,020 का मौके पर ही निराकरण किया गया। राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, गोद भराई योजना और सुपोषण टोकरी का वितरण किया गया। अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न हुआ। मंत्री ने कहा, यह शिविर केवल जनसेवा के लिए है। सरकार जनता से किए वादे निभा रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और महतारी वंदन योजना से लाखों लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। भूमिहीन किसानों को चिन्हित कर 10 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी। शिक्षा के क्षेत्र में कई स्कूलों के जीर्णोद्धार और नए कक्ष निर्माण की स्वीकृति दी गई। सड़क और पेयजल की समस्या को देखते हुए 7 नए हैंडपंप स्वीकृत किए गए। कार्यक्रम के अंत में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली गई। सुशासन तिहार के दौरान मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *