हर मंगलवार-शुक्रवार को थानों में होती है जनरल परेड

अंबिकापुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर जिले के सभी थानों और चौकियों में हर मंगलवार और शुक्रवार जनरल परेड कराई जा रही है। इसका मकसद पुलिस बल को अनुशासित रखना और उनकी कार्यक्षमता बढ़ाना है। 20 मई को थाना बतौली और थाना कमलेश्वरपुर में परेड हुई। परेड के दौरान थाना प्रभारियों ने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों की वर्दी की जांच की। उन्हें साफ-सुथरी वर्दी पहनने के निर्देश दिए गए। थाना परिसर में ही पुलिस टीमों का गठन कर परेड कराई गई। परिसर की साफ-सफाई पर भी ध्यान देने को कहा गया। थाना प्रभारियों ने अधीनस्थों के कर्तव्यों की समीक्षा की। उन्हें आम जनता के हित में तत्परता से सेवा देने के निर्देश दिए गए। बतौली में उप निरीक्षक सीपी तिवारी और कमलेश्वरपुर में सहायक उप निरीक्षक डेविड मिंज आदि परेड में शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *