नमी मापने के उपकरण पड़े हैं खराब, कई पैक्सों की ओर से प्रति क्विंटल 10% धान की कटौती की जा रही है

सरकार की ओर से पिछले 15 दिसंबर से पैक्सो के माध्यम से किसानों से शुरू की गई धान की खरीदारी को लेकर अब तक इसके लिए चयनित 22 पैक्सो से कुल 227 किसानों से 14,075 क्विंटल धान की खरीदारी की गई है। वही खरीदे गए धान के मिल में भेजने की प्रक्रिया धीमी होने के कारण कई पैक्सो में गोदाम फुल हो जाने के कारण किसानों से धान खरीदने का कार्य भी काफी धीमा हो गया है। उल्लेखनीय रहेगी इस बार धान की खरीदारी को लेकर जिला स्तर पर कल 22 पैक्सो का चयन किया गया था। वहीं धान खरीदारी का कुल लक्ष्य एक लाख क्विंटल निर्धारित किया गया है। चाइनीस पैक शो के गोदाम की क्षमता सतगावां प्रखंड अंतर्गत जोगीडीह एवं डोमचांच पैक्स के गोदाम की क्षमता 2,000 क्विंटल रहने के अलावे अन्य 20 पैक्सो के गोदाम की क्षमता मात्र 1000 क्विंटल की है। इसमें कई पैक्सों के गोदाम धान से पूरी तरह से भरे पड़े हैं। विभागीय नियम के अनुसार भी गोदाम की निर्धारित क्षमता के अनुसार धान जमा होने के बाद ऑनलाइन एंट्री की प्रक्रिया स्वतः बंद हो जाती है। जिसके कारण धान की खरीदारी भी बंद हो जाती है। खरीदे गए धन को मिलो में भेजने के लिए जिले में दो मिलन का चयन किया गया है। नियम के अनुसार मिल को पहले एसएफसी को एडवांस मे चावल उपलब्ध कराना है। उसके बाद इसके मात्रा के अनुसार पैक्स से धान का उठाव करना है। धान की खरीदारी को लेकर अब तक 9381 किसानों को सूचीबद्ध किया गया है। जिसे धान बेचने के लिए पैक्स के माध्यम से एसएमएस भेजा जाता है। विभाग की ओर से किसानों की ओर से बेचे जाने वाले धान के प्रति क्विंटल निर्धारित ₹2400 की दर के अनुसार आधा पैसा पैक्स में धान बिक्री किए जाने के दौरान दिया जाता है। 10% तक नमी को लेकर कटौती किए जाने से किसानों में आक्रोश पैक्सों की ओर से धान की खरीदारी के दौरान किसानों से नमी को लेकर 10% तक की कटौती किए जाने पर किसानों की ओर से नाराजगी जताई गई है। जानकारी के अनुसार कई पैक्सों की ओर से नमी को लेकर प्रति क्विंटल 10 किलो तक धान में कटौती की जा रही है। विभाग की ओर से धान की खरीदारी के दौरान पैक्सो को नमी मापने के लिए उपकरण उपलब्ध कराए गए थे। मगर लगभग सभी पैक्सो में यह उपकरण खराब बताए गए हैं। वही किसानों से धान की खरीदारी के दौरान पैक्सों की ओर से बिना नमी मापक उपकरण के ही धान में नमी बताकर कटौती की जा रही है। जो कि नियम विरोध है। धान के खरीदारी की जारी प्रक्रिया के तहत इसके लिए चयनित पैक्सों में अब तक सबसे अधिक धान की खरीदारी बगड़ो पैक्स की ओर से 1807 क्विंटल ,आरागारो 1011, जोगीडीह 1873 ,कोडरमा 1099, मरकच्चो 1887 ,मीरगंज 1070, खरखार 515, कोडरमा बहुउद्देशीय विकास सहयोग समिति 746 क्विंटल की गई है। वही कुछ ऐसे भी पैक्स है जिनके द्वारा अब तक काफी कम धान की खरीदारी की गई है। इसमें टेहरो पैक्स की ओर से 48 क्विंटल, संबलडीह पैक्स की ओर से 133 क्विंटल, पथलडीहा लारियाडीह पैक्स 156 क्विंटल, नावाडीह 270 क्विंटल, डंडाडीह 75 क्विंटल वहीं कुछ ऐसे पैक्स भी हैं जहां 8 दिन बाद भी खरीदारी की प्रक्रिया के तहत शुन्य की स्थिति बनी हुई है। जिसमें डोमचांच, झुमरी तिलैया पैक्स शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *