कारोबारी की बेटी ने मां-बेटे को 20-25 कुत्तों से कटवाया:रायपुर में पोल्ट्री फार्म मालिक के पास गए थे शिकायत करने, राहगीरों को दौड़ाने से थे परेशान

रायपुर में पोल्ट्री फार्म चलने वाले कारोबारी की बेटी ने मां बेटे को कुत्तों से कटवाया है। आरोप है कि पोल्ट्री फार्म के मालिक ने करीब 20 से 25 कुत्ते पाल कर रखे हैं। जो रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों को दौड़ा कर काटते हैं। इसकी शिकायत करने मां बेटे फार्म गए हुए थे। इसी दौरान मालिक की बेटी ने उन पर कुत्ते छोड़ दिए। इस घटना के बाद दोनों बुरी तरह घायल हो गए हैं। यह पूरा मामला धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलियारी चौकी का है। सरस्वती बाई चक्रधारी ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई जिसमें बताया कि उनका ईटा बनाने का काम है। 20 में की सुबह 6:30 बजे वह अपने बेटे पुष्पेंद्र चक्रधारी के साथ ईटा भट्ठा जा रही थी। तभी सिलियारी के मसीह पोल्ट्री फार्म के मलिक ने 20-25 पालतू कुत्ते पाल कर रखे हैं। जो आए दिन रास्ते से गुजरने वाले लोगों को दौड़कर काटते हैं। कारोबारी की बेटी ने कटवाया सरस्वती और उसके बेटे पुष्पेंद्र पर भी कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया। इसकी शिकायत करने वह पोल्ट्री फार्म गए तो वहां मालिक की बेटी बिन्नी मसीह बहसबाजी करने लग गई। इसके बाद बिन्नी ने कुत्तों को इशारा कर दिया। इसके बाद कुत्ते मां बेटे पर झपट पड़े। उन्होंने चारों तरफ से घेर लिया। टांगों में आई गंभीर चोट इस वारदात के बाद कारोबारी की बेटी ने गाली गलौज कर मारपीट भी की। फिर पुष्पेंद्र के गाड़ी की चाबी छीन ली और धमकी दी। उसने कहा कि यदि चाबी वापस लेने आएगा तो फिर एक बार कुत्ते से कटवाएगी। इस घटना में पुष्पेंद्र के पैरों में गंभीर चोट आई है। इस मामले में सिलयारी पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *