हरियाणा-पंजाब,चंडीगढ़ में बारिश, ओले भी गिरे:आंधी से बिल्डिंग और पेड़ गिरे, हिसार समेत 6 जिलों में स्कूलों का टाइम बदला

हरियाणा के कुरुक्षेत्र और पंजाब के मोहाली में बारिश के साथ आज ओले भी गिरे। वहीं, करनाल, पंचकूला और यमुनानगर के अलावा चंडीगढ़ में भी तेज बारिश हो रही है। पानीपत, अंंबाला और कैथल में भी धूल भरी आंधी चल रही है। अंबाला में आंधी के ही कारण एक बिल्डिंग का हिस्सा गिर गया। तो वहीं कैथल में तेज हवाओं के कारण सड़क पर पेड़ गिर गया। मौसम विभाग की तरफ से पंजाब और ट्राईसिटी यानी चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में शाम साढ़े सात बजे तक का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। वहीं, हरियाणा में तापमान 45 डिग्री पार हो गया है। आज (21 मई) भी 12 जिलों, सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में लू चल रही है। इस वजह से 6 जिलों के स्कूलों में टाइमिंग बदल दी गई है। इसके बाद अब अन्य जिलों में भी स्कूलों के समय में बदलाव की संभावना है। गर्मियों में बच्चों को लू से कैसे बचाएं… (नोट: यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी के लिए है। टिप्स/ इलाज/ बचाव के तरीके अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें।) 4 दिन बारिश की संभावना
हरियाणा में 21, 23, 24 और 25 मई को अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। 26 मई को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ तेज हवा (गति 40-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है। 24 घंटे में बदला तापमान
प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे में उतार-चढ़ाव देखा गया। सबसे अधिक बढ़ोतरी नूंह जिले में हुई, जहां तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 42.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, सबसे अधिक गिरावट हिसार में दर्ज की गई, जहां तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस घटकर 44.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *