उत्तर छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत:बलरामपुर में पिता-बेटे समेत 3 की गई जान; कई मवेशी भी चपेट में आए

उत्तर छत्तीसगढ़ में बुधवार शाम मौसम अचानक बदलने के साथ गरज-चमक के साथ बारिश हुई। बलरामपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से पिता-बेटे समेत 3 की मौत हो गई। वहीं एक अन्य ग्रामीण झुलस गया। MCB जिले में भी एक ग्रामीण की बिजली गिरने से मौत हो गई। बलरामपुर सहित सरगुजा और सूरजपुर जिलों में कई जगह आकाशीय बिजली गिरी है। जिसकी चपेट में कई लोग आए। वहीं कुछ मवेशियों की भी मौत हो गई है। बलरामपुर के वाड्रफनगर ब्लॉक के जोगियानी गांव के रहने वाले श्रीराम पंडो (31 साल) और उसके बेटे रोहित पंडो (12 साल) की मौके पर मौत हो गई। दोनों बारिश के दौरान घर के आंगन में थे। आंगन में आम के पेड़ पर गाज गिरने से दोनों चपेट में आ गए और दोनों की मौत हो गई। बलरामपुर के ही मझौली गांव में भी 10 साल के बच्चे दयाराम अगरिया की भी मौत हो गई। बच्चा खेलने के लिए घर से बाहर निकला था। बारिश के दौरान वह आम पेड़ के नीचे खड़ा था। आम के पेड़ पर अचानक गाज गिरने से वह चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं चार मवेशियों और 12 बकरियों की भी गाज की चपेट में आने से मौत हो गई। सुलसुली में गाज गिरने से एक झुलसा
बलरामपुर के ही ग्राम सुलसुली में आकाशीय बिजली की चपेट में एक फेरीवाला भी आया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे वाड्रफनगर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। MCB जिले के ग्राम मुसरा में गाज गिरने से दो युवक झुलस गए। दोनों पानी से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे। गंभीर रूप से झुलसे रनसाय की मौके पर मौत हो गई। गाज की चपेट में आकर झुलसे पंकज राजवाड़े को उपचार के लिए हॉस्पिटल में दाखिल किया गया है। गरज-चमक, बिजली और ओला गिरने के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *