मनेंद्रगढ़ जनपद के ग्राम पंचायत मुसरा में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रनसाय शिवलाल (25) के रूप में हुई है। घटना के समय रनसाय बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे। आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में पंकज राजवाड़े भी घायल हो गए। घायल पंकज को 108 एंबुलेंस की मदद से मनेंद्रगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी स्थिति खतरे से बाहर है और इलाज जारी है। ……………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… उत्तर छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत:बलरामपुर में पिता-पुत्र सहित तीन, एमसीबी में एक की मौत,कई मवेशी भी चपेट में आए उत्तर छत्तीसगढ़ में बुधवार शाम मौसम अचानक बदलने के साथ गरज-चमक के साथ बारिश हुई। बलरामपुर जिले में गाज गिरने से पिता-पुत्र सहित तीन की मौत हो गई। वहीं एक अन्य ग्रामीण झुलस गया। बलरामपुर सहित सरगुजा और सूरजपुर जिलों में कई स्थानों पर गाज गिरने से कई लोग चपेट में आए हैं। कुछ मवेशियों की भी मौत हो गई है। MCB जिले में भी एक ग्रामीण की गाज गिरने से मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…


