गुरदासपुर में शिवसेना नेता हरविंदर गिरफ्तार:पुलिस अधिकारी पर फेंके डॉक्यूमेंट, सुरक्षा का मुआयना करने घर गई थी टीम

गुरदासपुर में शिवसेना (बाल ठाकरे) के उपाध्यक्ष हरविंदर सोनी को पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। सिटी थाना पुलिस ने उनके खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया है। बुधवार सुबह सिटी थाना प्रभारी दविंदर प्रकाश और अन्य पुलिसकर्मी सोनी की सुरक्षा का मुआयना करने उनके घर गए थे। इस दौरान सोनी ने एक पुलिस अधिकारी पर कागजों का गुच्छा फेंक दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपशब्द कहे और धमकियां दीं। कोर्ट ने सोनी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिसकर्मियों का पीने का पानी तक नहीं देने का आरोप गिरफ्तारी की खबर सुनते ही उनके समर्थक थाने पहुंचे और नारेबाजी की। इससे पहले सोनी की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने उच्चाधिकारियों को शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि सोनी उन्हें पीने का पानी और बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं देते। वह पुलिस द्वारा दिए गए ड्राइवर का निजी कार्यों में इस्तेमाल करते थे। सोनी सोशल मीडिया पर भी अपने सुरक्षाकर्मियों की आलोचना करते रहे और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते रहे हैं। कटरपंथियों की हिट लिस्ट में सोनी शिवसेना का प्रदेश नेता हरविंदर सोनी पिछले कई वर्षों से सिख कटरपंथियों की हिट लिस्ट में है। 13 अप्रैल 2015 को एक सिख युवक कश्मीर सिंह ने डीसी गुरदासपुर की रिहायश के साथ लगते फिश पार्क में हरविंदर सोनी पर गोलियां चलाई थी। उसे गंभीर हालत में अमृतसर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया था, जहां पर तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और डीजीपी सुमेध सिंह सैनी उसका हाल जानने के लिए पहुंचे थे। गोली लगने के बाद दी थी सुरक्षा इस घटना के बाद उसे पंजाब पुलिस द्वारा उच्च स्तर की सुरक्षा मुहैया करवाई। इसके तहत उसकी सुरक्षा में 20 से अधिक सुरक्षा मुलाजिम हर समय तैनात रहते है। नवंबर 2022 में उसे कुछ निहंग सिखों के साथ झगड़ा होने के बाद गुरदासपुर-बटाला रोड पर उसके घर से गिरफ्तार किया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *