भास्कर न्यूज|लुधियाना श्री विश्वकर्मा मंदिर सिमरनजीत नगर टिब्बा रोड में संगीतमयी श्रीराम कथा के अंतिम दिन सोमवार को श्रीराम और हनुमान का मिलन दृश्य वर्णित किया। बालसंत मनोज जी महाराज मिथिला धाम वाले ने हनुमान की ओर से लंका को जलाने का चित्रण किया। इसके उपरांत लक्ष्मण और मेघनाद का भयंकर युद्ध का प्रसंग सुनाया। अंतिम युद्ध में मेघनाद की मृत्यु हुई। कुंभकर्ण सहित रावण के सभी प्रमुख वीर युद्ध में श्रीराम और लक्ष्मण के हाथों मारे गए। हनुमान, सुग्रीव, अंगद सहित वानर वीरों ने राक्षसों को मार भगाया। इसके उपरांत रावण और श्रीराम के बीच हुए भयंकर युद्ध का वृतांत सुनाया। रावण ने अपने अपराधों की क्षमा मांगते हुए श्रीराम का नाम स्मरण कर प्राण त्याग दिए। इस मौके पर आचार्य विकास तिवारी, आलोक तिवारी, मनोहर लाल, मोहन गुप्ता, जसवीर सिंह, राकेश कुमार, शिवराम, मंजीत , कमलेश, पीएस मिश्रा, अनुज पांडे, अमित पांडे आदि मौजूद रहे।


