संगत ने गुरु शिष्य परंपरा के दिव्य ज्ञान में गहरा समर्पण दिखाया

भास्कर न्यूज |लुधियाना नाथ-द्वार लुधियाना में माथुर परिवार ने सदगुरु अनीश नाथ जी की अध्यक्षता में नाथ चर्चा के भव्य सत्संग का आयोजन किया। यह तीसरा वार्षिक सत्संग था, जिसका मकसद घर- घर गोरक्ष नगर- नगर नाथ स्वरूप एवं ज्ञान पहुंचाना था। नाथ परंपरा शौव मत ही है। यह अति प्राचीन है। सत्य सनातन धर्म का आधार है। शिव सर्वोपरि है। वे महादेव है। नव नाथों 84 सिद्धों के जगत पर अनेकानेक उपकार है। उन्हीं की चर्चा घर-घर पहुंचाना रिनाइसेंस आफ सनातन धर्म सोसायटी का ध्येय है। सत्संग उपरांत अटूट भंडारा आयोजित संगत में वितरित किया गया। सायं 7 बजे से अर्द्ध रात्रि तक संगत ने दिव्य सनातन धर्म की प्रमुख धारा गुरु शिष्य परंपरा का अनूठा ज्ञान रसपान किया। सैकंडों श्रद्धालुओं ने गुरु गोरक्ष नाथ जी की आरती कर आशीर्वाद लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *