लुधियाना| सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री दंडी स्वामी महाराज जी की कृपा एवं शुभ इच्छा से पंडित राजकुमार शर्मा की अध्यक्षता में संकीर्तन सम्राट पंडित जगदीश कोमल का वरदान (निर्वाण) दिवस 26 दिसंबर को। उसी के उपलक्ष्य में दो दिवसीय संकीर्तन का आयोजन 24 और 25 दिसंबर को होगा। पं. राज कुमार शर्मा ने कहा कि पं. जगदीश चंद्र कोमल का वरदान दिवस महा संकीर्तन के साथ मनाया जा रहा है। इस वरदान दिवस में खास तौर पर मुजफ्फरनगर से बृजेंद्र शास्त्री एवं श्री सिद्धपीठ सेवा परिकर द्वारा श्री महाराज जी एवं श्री ठाकुर जी का गुणगान किया जाएगा। संकीर्तन का आयोजन 24 और 25 को सांयकाल 6 से 9 बजे तक होगा। इसी के साथ 26 को दिसंबर को वरदान दिवस पर प्रात 9:30 से 12:30 बजे तक संकीर्तन और आरती के उपरांत भंडारा वितरित किया जाएगा।


