4 साहिबजादों को समर्पित कविता पाठ किया

लुधियाना| सिविल लाइंस स्थित गुरुद्वारा गुरु हरकृष्ण साहिब जी प्रीतम नगर की प्रबंध कमेटी की ओर से गुरु शब्द संगीत अकादमी के सहयोग से चार साहिबजादों व माता गुजरी जी की शहादत को समर्पित ‘सफर-ए-शहादत’ बाल कवि दरबार का आयोजन किया गया। बाल कवि दरबार में बड़ी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने जोशीली कविताओं के जरिए माता गुजरी जी एवं चार साहिबजादों की शहादत को नमन किया। इस दौरान यूनाईटेड वेल्फेयर कौंसिल के प्रधान सुरिंद्रपाल सिंह, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व मीडिया सलाहकार रणजीत सिंह खालसा ने बच्चों की हौंसला अफजाई की। गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार पृथीपाल सिंह धमीजा ने आए हुए गणमान्यों, गुरु शब्द संगीत अकादमी, संगत व बच्चों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दर्शन सिंह चुघ, गुरुद्वारा साहिब के चेयरमैन विजयपाल सिंह, वाइस चेयरमैन गुरदीप सिंह, भूपिंदर सिंह सिद्धू, हरप्रीत कौर, सुरिन्द्र कौर आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *