समाज की महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष बनीं पुष्पलता

मुलमुला | छत्तीसगढ़ अठोरिया यादव समाज केन्द्र पामगढ़ की महिला प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी गठित का गठन किया गया। गठन प्रदेश अध्यक्ष किरण यादव ने अध्यक्ष, संरक्षक और सलाहकार की अनुमति से किया नियुक्ति की है। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पुष्पलता यादव कोनारगढ़, सविता यादव बिलासपुर और ज्योति यादव सरगांव को दी गई। पूजा यादव बिलासपुर सचिव बनाई गई हैं। सहसचिव अंजू यादव, परमेश्वरी यादव व मंजू संतोष यादव चुनी गईं। तीनों बिलासपुर से हैं। कोषाध्यक्ष पद लता यादव बिलासपुर को मिला। संगठन सचिव प्रियंका यादव और संगठन सहसचिव शैल यादव भी बिलासपुर से हैं। गुलापा यादव बिलासपुर, प्रभा यादव टिकारी, प्रतिभा यादव मुरलीडीह, उर्मिला पंचराम यादव जेवरा और संगठन प्रभारी प्रतिमा यादव बिलासपुर से हैं। कार्यकारिणी सदस्य किरन यादव, दुर्गेश्वरी यादव बिलासपुर, उत्तरा यादव कोरबा, ललिता यादव दीपका, नीनि यादव, लक्ष्मी यादव सरगांव और संतोषी यादव बिलासपुर को शामिल किया गया। कुल 24 महिलाओं को कार्यकारिणी में स्थान मिला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *