हज यात्रा पर 26 मई को रवाना होंगे मेमन दंपती

बिर्रा | बिर्रा नगर मुस्लिम जमात के अमजद मेमन अपनी पत्नी रेशमा मेमन के साथ 26 मई 2025 को हज यात्रा के लिए रवाना होंगे। दोनों रायपुर रेलवे स्टेशन से मुंबई के लिए ट्रेन से निकलेंगे। इसके बाद मुंबई से विशेष विमान से सीधे सऊदी अरब जाएंगे। मेमन परिवार से यह दूसरी बार हज यात्रा का अवसर मिला है। इससे पहले अमजद मेमन के पिता अब्बा उमर मेमन और उनकी पत्नी जुलेखा मेमन ने 2004 में हज यात्रा की थी। अमजद मेमन को अपनी पत्नी के साथ इस बार हज पर जाने का सौभाग्य मिला है। मुस्लिम समाज में जीवन में एक बार हज यात्रा करना जरूरी माना जाता है। इसके लिए विशेष कार्यक्रम तय किया गया है। हज यात्रा के दौरान उन्हें काबा शरीफ और मदीना शरीफ की जियारत का अवसर मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *