बंडामुंडा| शहर के शीतलनगर क्षेत्र के घने आबादी के बीच लटकता हुआ 11 केवी का हाई वोल्टेज बिजली तार लोगों के लिए दहशत का कारण बना हुआ है। यह बिजली तार रिहायशी इलाके से बेहद नजदीक होकर गुजर रहा है। इस बिजली तार के चपेट में आने से पिछले दो सालों में अबतक तीन लोग दुर्घटना का स्वीकार हो चुके हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, कई बार बिजली विभाग को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन विभागीय अधिकारियों के द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। क्षेत्र में रहने वाले महिला, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। लोगों की माने तो बिजली के तार लोगों के घरों पर इस तरह लटक रहे हैं कि बारिश के दिनों में हर वक्त हादसे का डर बना रहता है। जिस कारण क्षेत्र के एक बड़ी आबादी हर वक्त डर के साये में जी रहे हैं।


