डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी (डीएसपीएमयू) में बच्चे पढ़कर नहीं, ग्रेस मार्क्स से पास हो रहे हैं। जिस पेपर में 30 प्रतिशत छात्र फेल कर गए थे, ग्रेस मार्क्स मिलने के बाद छात्रों का पास प्रतिशत 90 प्रतिशत से ऊपर हो गया। कारण बना यूनिवर्सिटी में संबंधित विषय के शिक्षकोंे का नहीं होना। वर्तमान में डीएसपीएमयू में स्नातक स्तर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के सिलेबस के अनुसार पढ़ाई चल रही है। नई शिक्षा नीति के सिलेबस में अंडरस्टैंडिंग इंडिया और एनवायर्नमेंटल साइंस को सिलेबस में शामिल किया गया है। इन दानों विषयों में राज्य के विश्वविद्यालयों में एक भी शिक्षक नहीं है। लेकिन पढ़ाई के नाम पर छात्रों के बीच स्टडी मेटेरियल वितरित किया जाता है। परिणाम फर्स्ट सेमेस्टर के रिजल्ट में दिखा। फर्स्ट सेमेस्टर की जब परीक्षा हुई, तो अंडरस्टैंडिंग इंडिया पेपर में 30.57 प्रतिशत छात्र फेल कर गए। वहीं एनवायर्नमेंटल साइंस पेपर में 22.60 प्रतिशत छात्र असफल थे। इतने अधिक छात्रों के असफल होने पर विश्वविद्यालय ने छात्रों को पास करने के लिए ग्रेस मार्क्स का सहारा लिया। यूनिवर्सिटी के एग्जाम बोर्ड ने इसकी मंजूरी दी। इसके बाद पास छात्रों का प्रतिशत 91 प्रतिशत से भी अधिक हो गया। अंडरस्टैंडिंग इंडिया के ह्यूमैनिटी स्ट्रीम की स्थिति तो और भी खराब रही। इस पेपर में 42.50 प्रतिशत परीक्षार्थी फेल हो गए थे। लेकिन ग्रेस अंक पाने के बाद 87.26 प्रतिशत पास कर गए। यानि ग्रेस अंक देने के बाद पास का प्रतिशत दोगुने से भी अधिक बढ़ गया। इसी प्रकार एनवायर्नमेंटल साइंस में भी ह्यूमैनिटी स्ट्रीम के ही सबसे अधिक छात्र फेल थे। इसमें 34.95 प्रतिशत परीक्षार्थी फेल थे, पर ग्रेस अंक देने के बाद 87.18 प्रतिशत पास हो गए। इतना ही नहीं, ग्रेस अंक देने के बाद ढ़ाई गुना परीक्षार्थी पास कर गए। अंडरस्टैंडिंग इंडिया में पहले व ग्रेस अंक के बाद फेल प्रतिशत स्ट्रीम फेल ग्रेस के बाद कॉमर्स 27.51% 6.13% ह्यूमैनिटी 42.50% 12.74% साइंस 22.89% 5.80% सोशल साइंस 29.37% 8.62% ग्रैंड टोटल 30.59 % 8.32% अंडरस्टैंडिंग इंडिया में पहले व ग्रेस अंक के बाद पास प्रतिशत स्ट्रीम पास ग्रेस के बाद कॉमर्स 72.49% 93.87% ह्यूमैनिटी 57.50% 87.26% साइंस 77.11% 94.20% सोशल साइंस 70.63% 91.38% ग्रैंड टोटल 69.43% 91.68% एनवायर्नमेंटल साइंस में पहले और ग्रेस अंक के बाद फेल% स्ट्रीम फेल ग्रेस के बाद कॉमर्स 11.45% 4.97% ह्यूमैनिटी 34.95% 12.82% साइंस 11.39% 5.60% सोशल साइंस 32.59% 9.78% ग्रैंड टोटल 22.60 % 8.29% एनवायर्नमेंटल साइंस में पहले और ग्रेस अंक के बाद पास% स्ट्रीम पास ग्रेस के बाद कॉमर्स 85.55% 95.03% ह्यूमैनिटी 65.05% 87.18% साइंस 88.61% 94.40% सोशल साइंस 67.41% 91.71% ग्रैंड टोटल 77.40% 91.71%


