लुधियाना| नगर निगम ने फोकल प्वाइंट क्षेत्र में अवैध रूप से बन रहे निर्माणाधीन लेबर क्वार्टर की इमारत को गिरा दिया।नगर निगम जोन बी कार्यालय के भवन शाखा अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम को अवैध निर्माण के खिलाफ शिकायत मिली थी, जिसके बाद बुधवार को टीमने मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने संबंधित इमारत बनाने वाले लोगों से कागजात मांगे लेकिन वह कोई कागजात नहीं दिखा सके। टीम की ओर से अवैध निर्माणाधीन भवन को ध्वस्त कर दिया गया।


